सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के परिजनों की उम्मीदें हो रही धूमिल, 8 दिन बाद भी बचाव अभियान जारी

Photo of author

By Dainik Khabre

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के परिजनों की उम्मीदें हो रही धूमिल, 8 दिन बाद भी बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक अभियान में कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। ऐसे में मजूदरों के परिजनों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुरंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बात बताया कि अब 6 विकल्पों पर काम चल रहा है और इस पूरे ऑपरेशन में दो से ढाई दिन का समय और लग सकता है।

छोटी मशीन की जगह मलबा भेदने के लिए लाई गई अमेरिकी आगर मशीन को शुक्रवार दोपहर को ड्रिलिंग के दौरान किसी कठोर सतह से टकराने के बाद रोक दिया गया था। उस समय तक मशीन मलबे में 22 मीटर तक ड्रिलिंग करने के बाद 6 मीटर लंबे चार पाइप डाल चुकी थी और पांचवें पाइप को डाले जाने की कार्यवाही चल रही थी। नितिन गडकरी के मुताबिक, अमेरिकी ऑगर मशीन जब मुलायम मिट्टी में ड्रिलिंग कर रही थी तब वह सही तरीके से काम कर रही थी, लेकिन जब इसके सामने एक कठोर बाधा आई तो समस्या आने लगी। ऐसे में मशीन को ज्यादा दवाब डालना पड़ा। इससे कंपन हुआ और सुरक्षा कारणों से इसे रोक दिया गया।

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es