यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, दवाई फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोग झुलसे

Photo of author

By Dainik Khabre

यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, दवाई फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोग झुलसे

इस घटना में काम कर रहे चार महिला समेत पांच लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सविता, कश्मीरी, शकुंतला देवी , राजेश कुमारी और अभिषेक पाण्डेय के रूप में की गई है।

गागलहेड़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग में झुलसे सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

एसएचओ ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में गैस पाइपलाइन फटने की वजह से आग लगी थी। पीड़ितों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। आगे जांच की जा रही है।

बता दें कि यह हादसा फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के रिश्ते में चाचा केएल अरोड़ा की दवाई बनाने की फैक्ट्री में हुआ है।

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es