मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर कल होगा मतदान, जानें किन सीटों पर रहेगी नजरें? कौन है VIP उम्मीदवार?

Photo of author

By Dainik Khabre

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर कल होगा मतदान, जानें किन सीटों पर रहेगी नजरें? कौन है VIP उम्मीदवार?

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की कड़ी में कल मध्य प्रदेश में भी विधानसभा की सभी 230 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। मध्‍यप्रदेश की जिन 230 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से 34 सीटें चंबल, 26 सीटें बुंदेलखंड, 30 सीटें बघेलखंड, 55 सीटें मालवा, 18 सीटें निमाड़, 47 सीटें महाकौशल, 20 सीटें भोपाल क्षेत्र से हैं। राज्य में एक चरण में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा और चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

मध्य प्रदेश में 18 से 19 साल का 22 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेगा। प्रदेश में 20 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख है। जबकि प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1373 है। 75 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट यानी कर्मचारी हैं। विधानसभा की 230 सीटों के लिए 64 हजार 523 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रदेश में 17 हजार संवदेनशील पोलिंग बूथ हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, आधे पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी।

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es