दिल्ली में डेंगू के डरावने आंकड़े आए सामने! एक महीने में 71 फीसदी बढ़े मामले, डॉक्टरों ने चेताया

Photo of author

By Dainik Khabre

दिल्ली में डेंगू के डरावने आंकड़े आए सामने! एक महीने में 71 फीसदी बढ़े मामले, डॉक्टरों ने चेताया

दिल्ली में लगातार डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू से जुड़े जो आकंड़े सामने आए हैं वह डराने वाले हैं। आकंड़ों के मुताबिक, पिछले 5 सालों में इस साल सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। राजधानी में डेंगू के अब तक 5,221 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले एक महीने में 71 फीसदी की दर की तेजी से डेंगू के मामले बढ़े हैं। कुल मिलाकर इस समय दिल्ली डेंगू का हब बना हुआ है।

राजधानी में पिछले महीने तक के आंकड़ों के मुताबिक, हालात बेहद खराब है। डॉक्टरों का भी मानना है कि इस बार दिल्ली में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जानकारों के अनुसार, राहत की बात यह है कि डेंगू के ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं। उन्हें अस्पतालों भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी डेंगू के मामले कम होना शुरू हो जाएंगे।

नैशनल सेंटर फॉर बॉर्न डिजीज कंट्रोल के अनुसार, दिल्ली में 17 सितंबर तक डेंगू के मरीजों की संख्या 5 हजार 221 थी। एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, 5 अगस्त तक दिल्ली में 348 मामले आए थे। चिंता की बात यह है कि एक महीने में डेंगू मरीज 71 फीसदी बढ़ गई है।

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es