तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरी, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Photo of author

By Dainik Khabre

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरी, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत
user

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के मोइनाबाद इलाके में एक निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी के अनुसार, मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से अब तक 2 लोगों  की मौत हुई है और लगभग 10 घायल हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।”


;

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es