चुनाव आयोग ने कहा- बड़ी संख्या में लोग डाल रहे हैं वोट, स्थिति शांतिपूर्ण

Photo of author

By Dainik Khabre

चुनाव आयोग ने कहा- बड़ी संख्या में लोग डाल रहे हैं वोट, स्थिति शांतिपूर्ण

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के सभी 64,626 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था की गयी है।”

मतदान केंद्रों पर ठीक सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 230 विधानसभा सीटों पर कुल 64,626 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 17,032 को संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है।

मध्य प्रदेश में कुल 5.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 2.87 पुरुष मतदाता और 2.71 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 1,292 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके कैबिनेट के कई कद्दावर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व राज्य मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह क्रमशः अपनी पारंपरिक राघौगढ़ और चुरहट सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ता के मुख्य दावेदारों कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा की 109 सीटों के मुकाबले 114 सीटें मिली थीं। तब कांग्रेस ने एसपी और बीएसपी के साथ निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी, हालांकि अगले 15 महीने में ही कमलनाथ की सरकार गिर गई।

Source link

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es